फेसबुक वर्तमान समय का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके 2 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। यदि आप एक सक्रिय सोश्ल मीडिया उपयोगकर्ता हैं तो आपने अपनी टाइमलाइन पर भी कई वीडियो देखे होंगे। बहुत बार उपयोगकर्ता बाद में देखने के लिए फेसबुक वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं। यह वीडियो 24 घंटे के बाद अपने आप टाइमलाइन से गायब हो जाता  है। अब कोई भी फेसबुक वीडियो डाउनलोडर का उपयोग करके आसानी से किसी भी वीडियो को अपने स्मार्टफोन में सेव कर सकता है। यहाँ पढ़ें और सीखें कि मुफ्त में एचडी रेसोल्यूशन में फेसबुक वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

फेसबुक वीडियो डाउनलोडर की प्रमुख विशेषताएं

  • उपयोगकर्ता फेसबुक से जितने चाहें उतने वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और इसे सीधे अपने डिवाइस पर सहेज सकते हैं।
  • वीडियो को एक टैप के साथ HD रेसोल्यूशन में डाउनलोड किया जा सकता है
  • इस एप का इंटरफ़ेस विभिन्न फ़ारमैट और साइज़ में वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प प्रदान करता है।
  • यह एक 100% मुफ्त फेसबुक वीडियो डाउनलोडर है जो बेहद सुरक्षित और उपयोग में आसान है।
  • फेसबुक के अलावा आप कई अन्य स्रोतों से भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
  • बिना रूटिंग के हर आंड्रोइड डिवाइस के साथ उपयो किया जा सकता है।

snaptube
डाउनलोड

फेसबुक वीडियो डाउनलोडर कैसे स्थापित करें?

कोई भी फ़ेसबुक वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको पहले अपने Android डिवाइस पर इस एप्लिकेशन को इंस्टॉल करना होगा। यहाँ सारी विधि चरणबद्ध रूप से आपकी सुविधानुसार उपलब्थ है:

  • अपने Android डिवाइस को अनलॉक करें और इसकी Settings > Security पर जाएं। अज्ञात स्रोतों से एप्लिकेशन इंस्टॉलेशन की अनुमति प्रदान करें।
  • अब किसी भी वेब ब्राउज़र को लॉन्च करें और फेसबुक वीडियो डाउनलोडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहाँ से अपने डिवाइस पर ऐप की एपीके फ़ाइल डाउनलोड करें। इन्स्टालेशन प्रक्रिया आरंभ करने के लिए उस पर टैप करें।
  • एप्लिकेशन को आवश्यक अनुमतियां प्रदान करें और सेटअप पूरा करने के लिए “इंInstall” बटन पर टैप करें।

फेसबुक से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद, आप दो अलग-अलग तरीकों से फेसबुक वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। हमने इन विधियों को संक्षेप में सूचीबद्ध किया है।

विधि 1: थर्ड-पार्टी डाउनलोडिंग

  • अपने डिवाइस पर फेसबुक वीडियो डाउनलोडर ऐप लॉन्च करें।
  • इसकी होम स्क्रीन पर आप विभिन्न प्लेटफार्मों के आइकन देख सकते हैं। यहाँ से फेसबुक के आइकन पर टैप करें।
  • आगे बढ़ने के लिए आपको सही जानकारी प्रदान करके अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। चिंता न करें, आपके फ़ेसबुक अकाउंट का विवरण ऐप द्वारा एक्सेस नहीं किया जाएगा।
  • यह फेसबुक के इंटरफेस को लोड करेगा। बस इसे ब्राउज़ करें और उस वीडियो पर जाएं जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • वीडियो पर टैप कर के इसे शुरू करें। जैसे ही वीडियो लोड होगा, स्क्रीन पर एक डाउनलोड आइकन दिखाई देगा।
  • बस डाउनलोड आइकन पर टैप करें और डाउनलोड किए जाने वाले वीडियो के रिज़ॉल्यूशन / आकार का चयन करें।

विधि 2: फेसबुक से डायरेक्ट डाउनलोड करें

  • अपने फ़ोन की Setting > App Permission पर जाएँ और ऐप को फ़्लोटिंग विंडो एक्सेस प्रदान करें।
  • फेसबुक डाउनलोडर ऐप लॉन्च करें और इसे बैक्ग्राउण्ड में चलने दें।
  • अब, फेसबुक एप्लिकेशन खोलें और अपनी पसंद के वीडियो को देखने के लिए ब्राउज़ करें।
  • एक बार जब आप वीडियो ढूंढ लें, इसके लिंक को कॉपी करें।
  • जैसे ही लिंक कॉपी किया जाता है, स्क्रीन के नीचे एक डाउनलोड आइकन एक्टिव हो जाएगा। बस उस पर टैप करें।
  • आपको डाउनलोड के लिए विभिन्न रिज़ॉल्यूशन विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। डाउनलोड शुरू करने के लिए अपनी पसंद के रेसोल्यूशन और फ़ारमैट का चयन करें।
  • अंत में डाउनलोड की गई सामग्री को आप ऑफ़लाइन देख सकते हैं।

Chief Editor on Jul 02, 2020

Categories